बगहा स्टेशन के समीप कपलिंग पिन निकालने से मालगाड़ी दो टुकड़े में बाटा।
ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
बगहा,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
बगहा स्टेशन के समीप एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया।बगहा-गोरखपुर रेलखंड पर कपलिंग पिन निकलने से मालगाड़ी दो टुकड़ों में बंट गयी। हालांकि ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से वक्त रहते मालगाड़ी को पटरी से उतरने से बचा लिया। जिस वजह से ये हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 1.20 बजे मालगाड़ी नरकटियागंज से बगहा जा रही थी। इसी बीच पिपरा ढाला गेट नंबर 45 सी के पास कपलिंग पिन टूटने से मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बट गया। लिहाजा मालगाड़ी ट्रेन के दो हिस्सों मे बट गया। ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, इसलिए जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं रेलवे कर्मी कपलिंग पिन को जोड़कर ट्रेनों के परिचालन की कोशिश में जुटे हुए है।वही बगहा आरपीएफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नरकटियागंज रेलवे कंट्रोल को दे दी गयी है। रेलवे कर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर मालगाड़ी की मरम्मत में जुटे हुए थे।
0 Response to "बगहा स्टेशन के समीप कपलिंग पिन निकालने से मालगाड़ी दो टुकड़े में बाटा।"
एक टिप्पणी भेजें