-->
दो देशों के सशस्त्र सीमा बल एस.एस.बी,तथा सशस्त्र प्रहरी बल ए.पी.एफ,नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक।

दो देशों के सशस्त्र सीमा बल एस.एस.बी,तथा सशस्त्र प्रहरी बल ए.पी.एफ,नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक।

 


वाल्मीकिनगर,कृष्णा कुमार,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

एसएसबी 65वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ के 17 वी वाहिनी के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी मटेरिया कैंप में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 65वी वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत–नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर अवैध तस्करी, मानव तस्करी,शराब तस्करी,मानव व्यापार,सुरक्षा,नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स,वन उत्पाद,वन जीव उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए।ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। बैठक में नकेल कसने के लिए कोई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो ने आपसी सहयोग के साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है।

बैठक के पश्चात 65वी वाहिनी के कमांडेंट के द्वारा ए पी एफ नेपाल से आए हुए अधिकारी गण को स्मृतिचिन्ह तथा पारंपरिक खादा (अंगवस्त्र) प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा,कमांडेंट प्रकाश 21वीं वाहिनी बगहा,बलवंत सिंह नेगी कमांडेंट, 44वीं वाहिनी, आर बी सिंह उप कमांडेंट, 65वी वाहिनी,राजन कुमार सहायक कमांडेंट,ज्ञान प्रकाश सहायक कमांडेंट,एपीएफ नेपाल से राजेश खरेल, एस पी 17वीं वाहिनी, प्रकाश वागले एस पी 26 वी वाहिनी, सूरज छेत्री डेप्युटी .एस.पी.31वीं समवाय त्रिवेणी, धन बहादुर बोहरा डेप्युटी एस पी 17 वी वाहिनी, निरीक्षक अनिल कुमार थापा,ए पी एफ पोस्ट सुस्ता एवं वाहिनी के बलकर्मी मौजूद रहे ।

0 Response to "दो देशों के सशस्त्र सीमा बल एस.एस.बी,तथा सशस्त्र प्रहरी बल ए.पी.एफ,नेपाल के मध्य सीमा की सुरक्षा के लिए की गई बैठक। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article