शहर में नेपाली ई-रिक्शा एवं टेंपू प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, जाम से मिलेगी निजात ?
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /अब शहर रक्सौल में ढाला के समीप शायद जाम से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस शिवाक्षी दीक्षित के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने नेपाल से भारत आने वाली ई-रिक्शा एवं टेंपू को शहर में प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। अब सभी नेपाली ई-रिक्शा एवं टेंपू को मैत्री पुल के पास ही पार्किंग करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि ये सारे वाहन रक्सौल-बीरगंज का परिचालन करते हैं और अवैध रूप से एवं बेतरकीब तरीके से रेलवे ढाला एवं इंडियन ऑयल के समीप दोनों साईड अपने वाहन को 4-5 लाईन लगा देते हैं और इसके कारण बहुत बुरी तरह हर समय जाम लगा रहता है। वहां तैनात होम गार्ड के जवान की बातों को भी नजरअंदाज करते हुए अपनी मनमानी करते हैं, जिसका नतीजा है कि शहर जाम से पूरी तरह हलकान हो जाता है। अब ऐसे में एक नई उम्मीद जगी है कि शहर में जाम अब कम ही लगेगा। खैर ये कब तक रहता है, ये देखने वाली बात होगी। इसके लिए ईओ श्री श्रीवास्तव ने नगर परिषद कर्मियों की मैत्री पुल कस्टम के पास प्रतिनियुक्ति किया है। जिसमें सुबह 6 बजे से 9 बजे तक कर संग्रहक पंकज कुमार सिंह, एमसीई दिपेश कुमार नायक, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कर संग्रहक हिमांशु रंजन, सीएलटीएफ सोनू कुमार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार मंडल, सफाई जमादार संजय बैठा 3 बजे से 6 बजे संध्या तक उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल एवं सहायक प्रशांत कुमार पाठक शामिल है। इस मौके पर प्रधान सहायक सागर गुप्ता एवं सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
0 Response to "शहर में नेपाली ई-रिक्शा एवं टेंपू प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, जाम से मिलेगी निजात ?"
एक टिप्पणी भेजें