-->
नगर निगम के नव अधिग्रहित वार्डों की कच्ची और खराब सड़कों का पक्कीकरण उनकी प्राथमिकता: गरिमा।

नगर निगम के नव अधिग्रहित वार्डों की कच्ची और खराब सड़कों का पक्कीकरण उनकी प्राथमिकता: गरिमा।

 



बेतिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 30,34 और सुदूरवर्ती वार्ड 46 के बैद्यनाथपुर में सड़क की पक्कीकरण योजना का किया उद्घाटन।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की नव अधिग्रहित विभिन्न वार्डों की कच्ची और वर्षों से खराब पड़ी जर्जर सड़कों का पक्कीकरण उनकी उच्च प्राथमिकता है। इस क्रम में लिंक रोड और जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए लिंक नालों का भी निर्माण कराया जा रहा है। ताकि जल निकासी सुचारू और व्यवस्थित रहने जल जमाव के कारण सड़कें टूटे नहीं। वार्ड 46 के बैद्यनाथपुर में भुलन महतो के घर से अक्षय लाल महतो का घर होते गायत्री देवी के घर से राजाराम साह का घर होते फूलन साह का घर होकर छोटे लाल साह के घर तक पक्का सड़क निर्माण का कार्य स्थानीय पार्षद मुन्ना राय के सहयोग से पूरा हुआ है। वही वार्ड 34 में पारस पटेल के घर से संयोग पटेल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण भी पूरा होने के बाद उसका लोकार्पण कर दिया गया है।जिसमें स्थानीय नगर पार्षद रेखा देवी, अरविन्द बैठा और मनोज बैठा का पूरा सहयोग रहा है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी के क्रम में वार्ड 30 के नगर पार्षद विजय यादव के सहयोग से भिखारी यादव के घर के सामने से मेन रोड तक आरसीसी नाला और पुलिया का निर्माण पूरा हुआ है। तीनों वार्डों में अलग अलग आयोजित इन उद्घाटन समारोहों के मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का चतुर्दिक और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। मौके पर कन्या अभियंता मो.कयूम, रितेश देवगन,सिकंदर यादव इत्यादि मौजूद रहे।

0 Response to "नगर निगम के नव अधिग्रहित वार्डों की कच्ची और खराब सड़कों का पक्कीकरण उनकी प्राथमिकता: गरिमा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article