हवाई अड्डा मैदान इलाका सुरक्षा घेरे में... तैयारी पूरी: 6 मार्च को बेतिया आ रहे हैं पीएम मोदी, सांसद समेत डीएम-एसपी ने पहुंचकर देखी व्यवस्था बेतिया .
संवाददाता विक्की कुमार पूर्वी चंपारण
मोतिहारी बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। तमाम सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि 6 मार्च यानी कल दोपहर 1 बजे पीएम मोदी बेतिया के हवाई अड्डा मैदान में पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम चंपारणवासियों को 2 लाख करोड़ के योजनाओं की सौगात देंगे।इधर मंगलवार सुबह से पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल, जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी समेत कई अधिकारी पहुंच कर स्थल का इंजेक्शन कर रहे हैं और पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित कर रहे हैं।इस दौरान संजय जायसवाल ने बताया कि कल प्रधानमंत्री चंपारण की पावन धरती पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पूरा चंपारण सज-धजकर तैयार हो चुका है। कल चंपारण वासियों को प्रधानमंत्री बड़ी सौगात देंगे। वो करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कल एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता लाखों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि रेलवे, रोड, बिजली, पेट्रोलियम हर सेक्टर में काम हो रहा है। कोई क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है। बिहार के विकास के लिए जितने पैसों की जरूरत है, भारत सरकार दे रही है। 2 लाख 78 हजार करोड़ के बजट में से 52 हजार करोड रुपए हम अपने संसाधन से लाते हैं। लगभग 2 लाख करोड़ रुपए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं।
0 Response to "हवाई अड्डा मैदान इलाका सुरक्षा घेरे में... तैयारी पूरी: 6 मार्च को बेतिया आ रहे हैं पीएम मोदी, सांसद समेत डीएम-एसपी ने पहुंचकर देखी व्यवस्था बेतिया . "
एक टिप्पणी भेजें