-->
ई भी एम को लेकर बिहार से आया बड़ा अपडेट! अब वोटिंग से दस दिन पहले ही हो जाएगा ये काम संवाददाता विक्की कुमार पूर्वी चंपारण

ई भी एम को लेकर बिहार से आया बड़ा अपडेट! अब वोटिंग से दस दिन पहले ही हो जाएगा ये काम संवाददाता विक्की कुमार पूर्वी चंपारण

 


मोतिहारी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी ईवीएम संचालन प्रक्रिया और उसके तकनीक पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर लें।उन्होंने बताया कि मतदान की तिथि से 10 दिन पहले जिला स्तर पर बनाए गए वेयर हाउस से ईवीएम विधानसभावार डिस्पैच सेंटर पर भेजा जाएगा। जहां 07 दिनों के अंदर कमिशनिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करायी जाएगी, जिसमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

ई भी एम की होगी वीडियोग्राफी

_उन्होंने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और आयोग से प्राप्त प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि मतदान की तिथि से चार दिन पहले वाहन पकड़ना प्रारंभ करेंगे। गाड़ी का चयन मतदान केंद्र के भवन के आधार पर किया जाएगा। जहां एक ही भवन में दो से अधिक मतदान केंद्र होंगे वहां के लिए बड़े वाहन की जरूरत पड़ेगी।जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से पंजीकृत वाहन के स्वामियों को भी निर्वाचन कार्य में गाड़ी देने के लिए नोटिस किया जाएगा। मतदान कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों को आयोग द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी डिस्पैच सेन्टर पर सभी मूलभूत सुविधा देख लें और प्रत्येक कार्य का माइक्रो प्लान बना लें। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में लगातार चौकसी बरतने का निदेश देते हुए कहा गया कि छापेमारी अभियान को गति दी जाए। पिछले एक साल में जहां कही भी घटनाएं घटी है उसकी चिन्हित करते हुए संवेदनशीलता निर्धारित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर की फाइनल सूची बन गई है। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे अपने स्तर पर भी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों की बैठक करें। मौके पर जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त समीर सौरभ एवं संयुक्त आयुक्त राज्यकर उपस्थित थे।_

0 Response to "ई भी एम को लेकर बिहार से आया बड़ा अपडेट! अब वोटिंग से दस दिन पहले ही हो जाएगा ये काम संवाददाता विक्की कुमार पूर्वी चंपारण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article