-->
रामगढ़वा प्रखंड के गुरहनवा एवं धन्हर दिहुली बना बाल विवाह मुक्त गांव

रामगढ़वा प्रखंड के गुरहनवा एवं धन्हर दिहुली बना बाल विवाह मुक्त गांव

 


 निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड रामगढ़वा के पंचायत धनहर दिहुली का गांव गुरहांवा व धनहर दिहुली गांव को बाल विवाह मुक्त गांव घोषित मुखिया सुगंधी देवी ने इसकी घोषणा की है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया पति जीतन सिंह, वार्ड सदस्य गुरहन्वा पिंकी कुमारी पति रंजय पटेल रामजन्म सिंह वार्ड सदस्य धनहर दिहुली व प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के सामूदायिक सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार श्रीवास्तव व अजय कुमार द्वारा किया गया। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परियोजना एक्सेस तो जस्टिस के तहत नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के आवाहन पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत करीब 1 वर्षों से निरंतर प्रयास से गांव में जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई जा रही थी। घोषणा पत्र जारी करते हुए पंचायत मुखिया सुगंधी देवी व मुखिया पति जीतन सिंह द्वारा बताया गया कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों के अंत के लिए हम सब को एक होकर ही इस पर नियंत्रण कर सकते है। इस अभियान को प्रयास जूविनाइल एड सेंटर के सहयोग से एवं ग्रामीणों के सहयोग से 1 वर्षों तक निरंतर पहल कर सफल बनाया गया हैं, मैं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा हूं, क्योंकि इनके द्वारा निरंतर प्रयास से बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयास की गई।

0 Response to "रामगढ़वा प्रखंड के गुरहनवा एवं धन्हर दिहुली बना बाल विवाह मुक्त गांव "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article