भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम विभाग के हवलदार का रिश्वत लेने के मामले का संज्ञान में लेते हुए कस्टम अधीक्षक संजय शरण ने जांच शुरू कर दिया है।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम विभाग के हवलदार का रिश्वत लेने के मामले को संज्ञान में लेते हुए कस्टम अधीक्षक संजय शरण ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मदार मेला में कस्टम कार्यालय के समीप वाल्मीकिनगर के दुकानदार दुकान लगाए हुए हैं। दुकान लगाने के एवज में कस्टम कार्यालय के हवलदार के द्वारा दुकानदार से रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद दुकानदारो ने हवलदार गंगा दयाल प्रसाद को रिश्वत दी। जिसका वीडियो भी वारल किया गया।वहीं, हवलदार के रिश्वत लेने के मामले को संज्ञान में लेते हुए बेतिया कस्टम अधीक्षक संजय शरण ने जांच शुरू कर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर कस्टम अधीक्षक ने बताया कि जांच के पश्चात रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जाएगी।हालांकि इस मामले में दुकानदारों ने दबी जुबान में बताया कि मामले की लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।वाल्मीकि नगर लैंड कस्टम से व्यापार ट्रेड कब तक शुरुआत होगी। यह पूछे जाने पर अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर नेपाल कस्टम विभाग से पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही तकनीकी कमियां दूर होने के बाद कस्टम से ट्रेड की शुरुआत कर दी जाएगी।
0 Response to "भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम विभाग के हवलदार का रिश्वत लेने के मामले का संज्ञान में लेते हुए कस्टम अधीक्षक संजय शरण ने जांच शुरू कर दिया है।"
एक टिप्पणी भेजें