लौरिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।
शनिवार, 30 मार्च 2024
Comment
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
नवपदस्थापित अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने सुनी लौरिया में फरियादियों का फरियाद।
जनता दरबार में लोगों को सीओ ने कहा की आपसी सहमति से हर विवाद को सुलझाने में आपसब अंचल प्रशासन को सकारात्मक सहयोग दे।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के द्वारा जनता दरबार में जमीन संबंधी विवाद की सुनवाई की गई। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अपना अपना संबंधित कागजात प्रस्तुत किया गया। वहीं तीन नए फरियादियों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
शनिवार के दिन 5 पुराना आवेदन तथा 3 नए आवेदन पर सुनवाई की गई। जिसमें संबंधित लोगों द्वारा अपने अपने संबंधित कागज प्रस्तुत किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Response to "लौरिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।"
एक टिप्पणी भेजें