-->
हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के घर नौरंगिया पुलिस थाना ने इस्तेहार चिस्पाया।

हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के घर नौरंगिया पुलिस थाना ने इस्तेहार चिस्पाया।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

पुलिस जिला बगहा के नौरंगिया पुलिस थाना ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर रविवार को इस्तेहार चिस्पाया है। इस बाबत पूछे जाने पर नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के घर जरलहिया में नौरंगिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस्तेहार चिस्पाया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्त लगभग एक वर्ष से फरार है, तथा पुलिस को चकमा देकर छिप कर रह रहा है। अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के आत्म समर्पण समय पर नहीं करने पर न्यायालय ने संज्ञान लिया है। तथा अभियुक्त के घर इस्तेहार चिस्पाने की आदेश दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में रविवार को नौरंगिया थाना के पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में हत्याकांड के नामजद अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के घर जरलहिया गांव में इस्तेहार चिस्पाया गया।

0 Response to "हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सलाउद्दीन अंसारी के घर नौरंगिया पुलिस थाना ने इस्तेहार चिस्पाया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article