-->
रोजी रोटी की तलाश में बाहर गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

रोजी रोटी की तलाश में बाहर गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

 


बगहा,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा का युवक रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गया ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हैं। जिस युवक की पहचान बगहा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नं 35 तेलिया टोला रत्नमाला निवासी शम्भू सहनी का पुत्र मन्नु सहनी के रूप में की गई हैं। बतादे की मृत युवक कर्नाटका राज्य के मैसूर में रहकर बढ़ई गिरी का कार्य करता था जो कुछ महीनों पुर्व अपने घर से रोजी रोटी के तलाश में बाहर गया था जिसकी मंगलवार की सुबह रेल पटरियों के किनारे मृत लाश पाई गई जिसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार के साथ पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गई हैं। मृत मन्नु गरीब परिवार से आता है जो दो भाई व चार बहन में से सबसे बड़ा था जिसकी शादी हो गई है जिसके एक पुत्र व तीन बेटी भी है। सूत्रों की माने तो पत्नी व पति में घरेलू खर्चे को लेकर दूरभाष पर विवाद हुआ था जिसके वजह से वह तनाव में आकर खुदकुशी कर ली हो जिसकी मृत बॉडी को रेल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलाशा हो पायेगा। अब देखना यह होगा कि मृतक की बॉडी को राज्य सरकार या ठीकेदार द्वारा उसके परिजनों को सौपी जाती हैं या नही एक सोचनीय बात होगी।

0 Response to "रोजी रोटी की तलाश में बाहर गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article