पीएम के आगमन को लेकर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर एवं डॉग स्क्वायड टीम कर रही जांच
•शक होने पर पहचान पत्र की पुष्टि पर ही मिल रहा बॉर्डर से प्रवेश
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /स्थानीय लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी चंपारण के बेतिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होना है, जिसको लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन को लेकर इधर इंडो-नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। उधर खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। सीमा से होकर गुजरने वाले हर संदिग्धों की विशेष जांच की जा रही है। वही रक्सौल के रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। आरपीएफ, जीआरपी और एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चला रही है। वहीं एसएसबी की डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा भी जांच की जा रही है। शहर के साथ सीमाई इलाकों होटल एवं गेस्ट हाउस में ठहरने वालो पर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसी की पैनी निगाह बनी हुई है। नेपाल का मुख्य द्वार कहे जाने वाले मैत्री पुल, सहदेवा, महदेवा, पंटोका, सिवान टोला जैसे प्रमुख आवागमन सीमा के अलावा खुली सीमा के पंगडंडी रास्तो पर एसएसबी पुलिस औऱ सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही है। वही नेपाल से भारत आ रहे लोगों की सघनता से जांच की जा रही है। वहीं संदेह की स्थिति में पहचान पत्र की पुष्टि होने के बाद ही भारत मे प्रवेश करने दिया जा रहा है। रक्सौल बॉर्डर पर जांच के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, डीसीआई संजय शर्मा एवं एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

0 Response to "पीएम के आगमन को लेकर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर एवं डॉग स्क्वायड टीम कर रही जांच"
एक टिप्पणी भेजें