लौरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
मंगलवार, 5 मार्च 2024
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया प्रखण्ड के सिरकहिया चटकल चौक के पास हुए जमीनी विवाद में हुए मारपीट मामले में हत्या काण्ड 313/23 का प्राथमिक अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया की सिरकहिया गांव से ही स्व गया सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी हुई है।उसे जेल भेजा गया है।
बता दें कि बीते छौ माह पहले जमीनी विवाद में मारपीट में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।जिसमें परिजनों ने हत्या का मुकदमा लौरिया थाने में दर्ज कराई थी।इस मामले में फरार चल रहे अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने की है।
0 Response to "लौरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।"
एक टिप्पणी भेजें