अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लौरिया का एक प्रतिनिधिमंडन नगर मंत्री प्रियेश गौतम के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा ने बताया के लगभग 3 लाख से अधिक जनसंख्या की निर्भरता इस स्वास्थ्य केंद्र पर है। लेकिन अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई पेयजल की व्यवस्था की घोर अभाव है जिससे आने वालों मरीजों को काफी समस्या हो रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं है। वही सौरव कुमार एवं नगर मंत्री प्रियेश गौतम ने बताया कि आज हमने प्रभारी चिकित्सा पत्रकारी से मिलकर विभिन्न मांग भी रखी है।जिसमें मुख्य रूप से सरकार की ओर से मरीज को मिलने वाली सुविधाएं खाने की सूची सार्वजनिक रहे और समुचित तरीके से मिले। तैनात चिकित्साको की सूची अस्पताल में सार्वजनिक लगाया जाए।
सरकार से लोगों को मिलने वाली निशुल्क दवाई की सूची लगाई जाए ताकि लोगों को जानकारी मिले।
अस्पताल में तैनात चिकित्सक कर्मचारी आई कार्ड ड्रेस कोड के साथ रहे ताकि दलालों की पहचान हो सके और आम लोगों का शोषण ना हो सके।सभी चिकित्सक प्रतिदिन रहे रोस्टर नहीं बनावे।वही नगर सह मंत्री रवि पटेल ने कहा कि संबंधित ज्ञापन का प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सिविल सर्जन बेतिया जिला अधिकारी बेतिया के अलावा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को भी आभासी तौर पर व्हाट्सएप से भेज दिया गया।
उपयुक्त समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द एक महीने के अंदर नहीं होगा तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक तरीके से प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करेगी।
इस प्रतिनिधि मंडल में विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा सौरभ कुमार नगर मंत्री प्रियेश गौतम सह मंत्री रवि पटेल विकास जायसवाल मौजूद रहे।

0 Response to "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।"
एक टिप्पणी भेजें