जागो जागो हे मतदाता आप भारत के भाग्य विधाता।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
लौरिया प्रखंड क्षेत्र के बगही बसवरिया पंचायत स्थित बगही महादलित टोले में गुरुवार को विकास मित्रों के माध्यम से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी महादलित बस्ती से शुरू होकर बगही चौक होते हुए पुनः महादलित बस्ती में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों को विशेषकर महादलित समुदाय के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि एक एक वोट का महत्व है। अपना वोट जरूर डालें। यह लोकतंत्र का आधार है। इस दौरान नारा लगाया गया कि जागो जागो हे मतदाता, आप भारत के भाग्य विधाता; मेरा वोट मेरा भविष्य; युवा शक्ति का है काम, शिक्षा, सेवा और मतदान।
प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों के हाथों में चुनाव स्लोगन संबंधी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।
प्रभात फेरी में , विकास मित्र श्यामसुंदर राम, संध्या कुमारी, रामराजी देवी, राजेंद्र राम, मंजू कुमारी, दीपक महतो, मदन कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य शामिल थे।
0 Response to "जागो जागो हे मतदाता आप भारत के भाग्य विधाता।"
एक टिप्पणी भेजें