डकैती की योजना बना रहे 3 अभियुक्तों को थाना मझगई पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
संवादाता मनोज कुमार
पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट परवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में।
थाना मंझगई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.04.2024 को समय 03.10 बजे रात्रि में घाघी नदी व शारदा नदी केबीच बनी झोंपडी के अंदर
ग्राम सिसवारा गलदयाना में डकैती की योजना बना रहे अभियुक्त 1.सुबराती पुत्र स्व0 चन्दानन, ग्राम नससवारा गनदयाना मजरा
बल्लीपुर थाना मझगई जनपद खीरी 2.सलमान पुत्र मुनिम, ग्राम गोतेबाजपुरवा गनदयाना मजरा बल्लीपुर थाना मझगई जनपद खीरी
3.मजहर पुत्र मोहम्मद असर, ग्राम ढिवा गदयाना मजरा बल्लीपुर थाना मझगई जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे सेएक बोरे में 02 अदद छिन्नी 02 अदद टॉर्च लोहे की राड हथोड़ा 5 मीटर की रस्सी तथा 3 तमंचा 315 बोर 6 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। थाना मझगई पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। इन सातिर लुटेरों की थाना मझगई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली मामला लखीमपुर खीरी के थाना मझगई का
0 Response to "डकैती की योजना बना रहे 3 अभियुक्तों को थाना मझगई पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें