-->
संविधान रचयिता की जयंती पर लखीमपुर खीरी पीलीभीत में विशाल शोभायात्रा निकाली गई

संविधान रचयिता की जयंती पर लखीमपुर खीरी पीलीभीत में विशाल शोभायात्रा निकाली गई



 भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती शारदा पार हजारा इलाके में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । 

हजारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती गतवर्षों की भाँति ही इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । क्षेत्र के शांतिनगर गाँव से एक शोभायात्रा दोपहर 11 बजे से आरम्भ होकर अशोकनगर, शास्त्रीनगर, सिद्धनगर के रास्ते नेहरूनगर गाँव में पहुँची वहाँ से चन्द्रनगर, बहादुरनगर,रामनगर ग्राम,गाँधीनगर होते श्रीनगर में भीम पुजारियों द्वारा सजाये गए पण्डाल में शर्बत चना का प्रसाद ग्रहण किये। गौतमनगर के रास्ते विजयनगर में करीब छः बजे समापन हुआ। इस शोभायात्रा में उपरोक्त ग्रामों से लगभग दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां व करीब एक हजार मोटरसाइकिलें भी शामिल नजर आईं। ट्रेक्टरों व ट्रालियों पर बाबा साहब अम्बेडकर, ज्योतिबाफुले, सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख आदि महापुरुषों की तस्वीरें व उनकी मुद्राओं। में सजधजकर बालक, बालिकाएँ बैठे नजर आए। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुषों, नव युवकों, बच्चों सहित करीब एक हजार लोग शामिल रहे । शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ग्रामीणों द्वारा गांवों में जलपान की व्यवस्थाएँ की गयी। पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र सम्पूर्णानगर के गाँवों में भी अम्बेडकर जंयन्ति से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। हजारा थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में दर्जनों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

तथा थाना अध्यक्ष निराला तिवारी संपूर्ण नगर के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।


UPN TV


ब्यूरो= मनोज प्रजापति

0 Response to "संविधान रचयिता की जयंती पर लखीमपुर खीरी पीलीभीत में विशाल शोभायात्रा निकाली गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article