सबरंग संस्था के नेतृत्व में भ्रमण के लिए पहुंच मनाया अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकिनगर स्थित एक निजी होटल में रविवार की शाम पटना से आए ट्रांसजेंडरों की एक टीम ने अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मना अपनी खुशी का इजहार किया। टीम का नेतृत्व सबरंग रिश्ता संस्था की सचिव अद्विका चौधरी कर रही थी। अद्विका चौधरी के साथ भरत कौशिक, रवि सिंह, करण कुमार, अनु मिश्रा, मोनिका किन्नर, अमृता किन्नर शामिल रही। सब रंग रिश्ता संस्थान के सचिव अद्विका चौधरी ने बताया कि 31 मार्च को अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मनाया जाता है। यह हमलोगों के लिए बहुत ही खुशी का दिन होता है। देश के सभी ट्रांसजेंडर इस दिन को केक काट, रंग बिरंगी रंगोलियां बना, यादगार बनाते हैं। हमलोग अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस मनाने के लिए बिहार का कश्मीर कहे जाने वाला वाल्मीकिनगर को चुना। यहां आकर हम लोग बहुत ही आनंद महसूस कर रहे हैं।
0 Response to "सबरंग संस्था के नेतृत्व में भ्रमण के लिए पहुंच मनाया अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस।"
एक टिप्पणी भेजें