भाड़ा गबन करने का आरोप लगाकर ट्रैक्टर मालिक ने कराया प्राथमिकी दर्ज।
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव का है मामला।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी पासपत चौधरी ने अपने ही गांव के रहने वाले प्रेम मुखिया पिता स्वर्गीय झीनू मुखिया पर भाड़े पर लिए गए ट्रैक्टर और भाड़ा गबन कर लेने का आरोप लगाते हुए वाल्मीकिनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।अपने लिखित आवेदन में पासपत चौधरी ने थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय को बताया है कि मेरा ट्रैक्टर प्रेम मुखिया ने भाड़े पर लेकर करीब एक साल से कमाते रहे।इस दौरान मैंने भाड़ा का मांग किया और कहा कि मेरी बेटी की शादी है। लेकिन प्रेम मुखिया ने एक पैसा नहीं दिया। और मेरे ट्रैक्टर को अन्यत्र गबन करने के इरादे से छुपा दिया है। प्रेम मुखिया मेरे साथ धोखाधड़ी कर रहा है।उसके नियत में मेरा ट्रैक्टर हड़पने का इरादा है।इस बाबत थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Response to "भाड़ा गबन करने का आरोप लगाकर ट्रैक्टर मालिक ने कराया प्राथमिकी दर्ज।"
एक टिप्पणी भेजें