-->
उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक

उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक

 


निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर प्रेक्षक कोषांग को दिए गए दायित्व एवं अभी तक किए गए कार्य की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण समीर सौरभ के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा कर्मियों के साथ की गई और माननीय प्रेक्षक गण के आने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि एक-एक चीजों की बारीक समीक्षा कर सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कराई जाए। समीक्षा के दौरान प्रेक्षक गण के लिए संपर्क पदाधिकारी, वाहन, सुरक्षा बल इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिन पदाधिकारी को प्रेक्षक गण के संपर्क पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किया जाएगा, उनके द्वारा भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त किए गए माननीय प्रेक्षक गण के आगमन पर पटना हवाई अड्डा से अगवानी कर जिला मुख्यालय में लाने का कार्य संपादित किया जाएगा। प्रेक्षक गण के आवासन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों से संपर्क कर प्रेक्षक गण के लिए फोल्डर तैयार करना तथा ससमय उपलब्ध कराना होगा। मतगणना केंद्र पर भी प्रेक्षक गण के लिए विशिष्ट कक्ष का निर्माण कराना होगा। प्रेक्षक गण के आगमन के साथ ही उनके आवासन सहित उनके दूरभाष नंबर की सूचना आम नागरिकों को विज्ञापन के माध्यम से देना सुनिश्चित करना होगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि इन सभी चीजों का सही तरीके से आकलन कर तैयारी पूर्ण कर ली जाए।

0 Response to "उप विकास आयुक्त ने की प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article