लौरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में अग्निशमन कर्मियों ने एलईडी वाहन के माध्यम से आग से बचाव की दी जानकारी।
लौरिया,प्रिन्स,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर एलईडी के माध्यम से प्रचार संचार करके लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा
रहा है। शुक्रवार को अग्निशमन कर्मियों ने लौरिया प्रखंड के मटिया बसवारिया धोबनी नंदनगढ़ और सिसवनिया आदि जगहों पर कैंप लगाया।
जागरूकता अभियान के दौरान आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल,प्रभात फेरी,कैलेंडर वितरण आदि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आग से बचाव तथा आग लगने पर बचाव को लेकर जागरूक किया गया।
इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने की अपील भी की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए
अग्निशमन पदाधिकारी सोहराब आलम अंसारी ने बताया कि गर्मी के
मौसम आते ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती है। अगलगी की घटनाओं से बचने के लिए हमारी टीम द्वारा लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में भी लगातार गांव के लोगों के बीच जाकर जागरुकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा
रहा है।
वहीं मौके पर कृष्णा कुमार,नौशाद अली,रंजीत कुमार यादव,चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,लक्ष्मण हजरा आदि अग्निशमन कर्मी और बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में अग्निशमन कर्मियों ने एलईडी वाहन के माध्यम से आग से बचाव की दी जानकारी।"
एक टिप्पणी भेजें