-->
साहु जैन स्टेडियम हुआ जर्जर।

साहु जैन स्टेडियम हुआ जर्जर।

 




दर्शकों के बैठने सहित शौचालय व अन्य सभी दीवार जीर्ण शीर्ण अवस्था में।

लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

पश्चिमी चंपारण के इडेन गार्डन के रूप में मसहुर साहु जैन स्टेडियम की जर्जर हालत हो गई है।

बीते साल 2015 मे संवैदक द्वारा साहु जैन स्टेडियम का निर्माण कराया था।

साहु जैन स्टेडियम लौंरिया मुख्यालय का एकमात्र बड़ा स्टेडियम है जहां खेलकूद प्रतियोगिता के अलावे राजनेताओं का राजनीतिक व कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इसी स्टेडियम में लोग कराते हैं।

लोकसभा का चुनाव भी सर पर है यही पर हर दल के नेताओं का भाषण होने वाला है।

साहु जैन स्टेडियम बिल्कुल जर्जर व जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। विभागीय उदासीनता के कारण लौंरिया का साहु जैन स्टेडियम अपनी बदहाली पर रो रहा है।

इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।कहने के लिए लौरिया में,स्टेडियम है परंतु वह जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। इस पर बैठना भी खतरे से खाली नहीं है।

इस स्टेडियम बड़े व दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम होने के बावजूद आज भी उपेक्षा का शिकार है। वहीं यहां फुटबॉल बाली बाल व क्रिकेट टुरनामेंट का आयोजन हमेशा होते रहता है।

खिलाड़ी व दर्शकों के लिए एक अदद शौचालय भी नहीं है जिससे आमजनों व खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र पांडे दशरथ साह मुलायम यादव मुकेश अमन विकास सहित अन्य ने जिला पदाधिकारी व आला अधिकारियों से ध्यान आकृष्ट कराते हुए साहु जैन स्टेडियम का नवीनीकरण व शौचालय निर्माण कराने की मांग की है।

0 Response to "साहु जैन स्टेडियम हुआ जर्जर।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article