-->
वाल्मीकिनगर में हिंसक हो रहे कुत्ते एवं बंदर।

वाल्मीकिनगर में हिंसक हो रहे कुत्ते एवं बंदर।



अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन चार पांच की संख्या में पहुंच रहे मरीज।

 वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

थाना क्षेत्र में कुत्ता एवं बंदर के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते एपीएचसी वाल्मीकिनगर में रोजाना चार से पांच मरीज कुत्ता/ बंदर द्वारा काटे जाने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉक्टर विकास कुमार के मुताबिक अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगने की संख्या हर दिन अलग रहती है। कभी चार तो कभी संख्या छह के पार चली जाती है। वहीं, पूरे माह की बात करें तो करीब 140- 150 मरीजो के बीच एंटी रेबीज वैक्सीन लग रही हैं। लोगों को चाहिए कि जैसे ही कोई कुत्ता/बंदर काटे तो तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं। सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह से फ्री में लगती है। एंटी रेबीज वैक्सीन के कुल पांच इंजेक्शन लगते हैं। पहला, जिस दिन कुत्ते ने काटा हो। इसके बाद तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन और आखिरी 28वें दिन पर लगवाना चाहिए। कुत्ता काटने पर तुरंत सबसे पहले घाव को साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद सरकारी अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवाना चाहिए। घाव बड़ा हो तो घाव की सिलाई करके पट्टी बंधवानी चाहिए। एपीएचसी वाल्मीकिनगर में पर्याप्त मात्रा में एआरवी मौजूद है।

0 Response to "वाल्मीकिनगर में हिंसक हो रहे कुत्ते एवं बंदर।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article