कांग्रेसियों ने राहुल गाँधी का मनाया जन्मदिन काटी केक बाटी मिठाइयां
सम्पूर्णागर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने अपने नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को दीर्घायु होने एवं देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की कामना की । इस दौरान आगामी चुनाव तक पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। पलिया ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, आनन्द पाण्डेय, बिकाऊ प्रसाद, संजय कुमार हनुमान मेडिकल संपूर्णानगर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजीवन, विनोद पाण्डेय, बिट्टू बीडीसी, बहादुर, नारायण दास, रामवृक्ष, रामस्वरूप एवं गोपाल मौर्य सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम कस्बा सम्पूर्णानगर स्थित मिल तिराहे पर कांग्रेसी नेता व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस पलिया के प्रतिष्ठान पर धूमधाम से मनाया गया।
UPN टीवी मनोज प्रजापति
0 Response to "कांग्रेसियों ने राहुल गाँधी का मनाया जन्मदिन काटी केक बाटी मिठाइयां"
एक टिप्पणी भेजें