जनपद में कानून व्यवस्था सुधारने को ले हरकत में आए एसपी विजय वर्गीय
संवाददाता मोहम्मद सद्दाम बाराबंकी
-खबर का हुआ असर हैदरगढ़ क्षेत्र में बढ़ रही दबंगई पर हैदरगढ़ व लोनीकटरा के प्रभारी हुए लाईन हाजिर
बाराबंकी। जनपद में बेलगाम व भ्रष्टाचार की गर्त में जा रही पुलिसिंग को सुधारने की कवायत में एसपी ने कई वर्षों बाद बड़ा उलटफेर कर अधीनस्थों को एक तरह से वार्निंग दे दी है कि सुधर जाओ नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी।
बताते चलें कि हैदरगढ़ व लोनीकटरा क्षेत्र में दबंगों की गतिविधियों में खासी शिकायतें जिला मुख्यालय से लेकर सूबे के पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंच रहीं थी। जिसमें लोनीकटरा के थानाध्यक्ष ने तो एक बड़े मीडिया ग्रुप के मुख्यालय पर कार्यरत मीडिया कर्मी तक का ऑन लाईन पेमेंट टंटपूजिए भूमाफियाओं के लगुओ भगुओ ने मार दिया था। जिसमें जानकारी यहां तक आयी थी कि वहां के स्टॉफ ने जोड़तोड़ कर मीडिया कर्मी को ऑन लाइन भुगतान पर भी फ्राड को एक तरह से संरक्षण देते हुए सिविल सूट फाईल करने की सलाह दे दी। जबकि मामला सिविल सूट का नहीं व्यक्तिगत फ्राड का था।
इसी तरह हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में 2024 में चाहे एक व्यवसायी रतनदीप का अपहरण, वसूली और फिर हत्या कर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास हो, या फिर अभी हाल में तहसील में स्टाम्ब वैण्डर अब्दुल मुईन का ही पुश्तैनी जमीन का मामला हो। तमाम मामलों में पुलिस व तहसील प्रशासन की भूमिका आमजन को सुरक्षा देने की जगह दबंई, जबरन जमीन पर कब्जा, मारपीट आतंक फैला रहे गिरोह को ही सरंक्षण देते नजर आया। जिसमें 12 जून को डीएम द्वारा पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेने के बाद 13 जून को मामला एसडीएम हैदरगढ़ के संज्ञान में रहने पर भी गाटा संख्या 70 में फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री तक हो गई। वहीं क्षेत्रीय लोगों की माने तो दबंगों का ग्रुप लोन पर वसूली भाई वाली भूमिका में भी मुख्य चौराहे पर कोतवाली के निकट फिल्मी स्टाईल में गैरकानूनी रूप से ना सिर्फ वसूली कर लोगों को बेईज्जत तक कर डालता है बल्कि कोर्ट को दरकिनार कर स्वयं ही लोन वाले वाहन आदि भी जबरन खींच रहा है। जिसकों लेकर तमाम लोग कहीं न्याय ना मिलने पर अपने जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत मनमसोस कर लह जाते है।
एसपी ने 07 इन्स्पेक्टर व 17 सब इन्स्पेक्टरों का किया स्थानांतरण
बाराबंकी। बता दें तमाम खबरों के प्रकाशन पर संज्ञान ले डीएम-एसपी की इमानदार जोड़ी जहां अभूतपूर्व कार्य को अंजाम दे कम समय में जनता की आंखों का तारा हो गई है। वही इसी क्रम में बेहतर पुलिसिंग को लेकर किए गए स्थानांतरण में पुलिस लाईन में तैनात इन्स्पेक्टर अमित प्रताप सिंह को न्यायालय सुरक्षा का प्रभार दिया गया।
इसी सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक को प्रभारी शिरायत प्रकोष्ठ, हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, हैदरगढ़ के ही अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को व लोनीकटरा के थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत आदि को पुलिस लाइन भेजा गया।
कोतवाल फतेहपुर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ इन्स्पेक्टर संजीव कुमार सोनकर को कोतवाल फतेहपुर, प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा में तैनात इन्स्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़, थानाध्यक्ष सतरिख सब इन्स्पेक्टर अमर कुमार चौरसिया को थाना सफदरगंज प्रभारी, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद सब इन्स्पेक्टर अभय कुमार मौर्या को थानाध्यक्ष लोनीकटरा, अपराध शाखा उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ल को थानाध्यक्ष जहांगीराबाद, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को न्यायालय सुरक्षा, एसआई विजय कुमार गुप्ता को तौकी प्रभारी त्रिलोकपुर मसौली, एसआई राजकुमार पटेल को एसएसआई थाना रामसनेहीघाट, एसआई रणजीत सिंह को थाना कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गयी।
इसी तरह कोतवाली नगर से एसआई शशांक पाण्डेय कोकोतवाली नगर का ही चौकी प्रभारी मण्डी बनाया गया जबकि चौकी प्रभारी मण्डी पर तैनात चन्दा यादव को थाना देवा भेजा गया। वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट के एसएसआई गौरव अवस्थी को चौकी प्रभारी कस्बा दरियाबाद, मसौली थाना की त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार को थाना बड्डूपुर की पुलिस चौकी भगौली प्रभारी, जबकि तैनात चौकी प्रभारी कालिका प्रसाद को जिला मुख्यालय पर प्रभारी लॉकप न्यायालय अभियोजन कार्यालय का प्रभार दिया गया।
इसी क्रम में कोतवाली रामसनेहीघाट की चौकी हथौंदा प्रभारी एसआई विशुन कुमार शर्मा को थाना घुंघटेर की पुलिस चौकी सेंदर का प्रभारी नियुक्त किया गया। यहीं पर तैनात चौकी प्रभारी बृजभान सिंह चन्देल को कोतवाली रामसनेहीघाट की हथौंदा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। कोतवाली फतेहपुर की कस्बा चौकी प्रभारी एसआई संजय कुमार गुप्ता को थाना सफदरगंज की सैदनपुर चौकी का प्रारी बनाया गया। दरियाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कस्बा प्रभारी एसआई हरिप्रसाद उपाध्याय को फतेहपुर कोतलाकी की पुलिस चौकी कस्बावका प्रभारी बनाया गया।

0 Response to "जनपद में कानून व्यवस्था सुधारने को ले हरकत में आए एसपी विजय वर्गीय"
एक टिप्पणी भेजें