-->
सम्पूर्णानगर नवागत थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही पत्रकारो संग की बैठक जाना क्षेत्र का हाल कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्यवाही

सम्पूर्णानगर नवागत थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही पत्रकारो संग की बैठक जाना क्षेत्र का हाल कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्यवाही



उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के थाना क्षेत्र संपूर्णानगर में चार्ज संभालने के बाद थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने की पहली बार क्षेत्रीय पत्रकारों से एक शिष्टा चार बैठक का आयोजन। अमन चैन व आपसी भाईचारे को कायम रखने के उद्देश्य से रविवार को थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पत्रकारों को शांति व्यवस्था बहाल रखने में मदद मांगी उन्होंने कहा अफवाहो से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का क्षेत्र में वाद विवाद हो तो तत्काल सूचना दें। तथा किसी प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान सत्यापन पुलिस से कराए। तथा उपद्रव करने वाले और कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों की पहचान कर सूचना तत्काल हमें दें। अन्यथा अपराध करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। तथा वहां मौजूद क्षेत्रीय पत्रकारों से कहा गरीब मजबूर और असहाय तथा निर्बल लोगों की मदद करें। नवागत थानाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है वह कानून के सहयोगी हैं उनके सहयोग से ही हम सही गलत का पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा पत्रकारों के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई इस दौरान मौके पर नवागत थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ उत्तर प्रदेश उप संपादक UPN टीवी से मनोज प्रजापति,अरुण सूरी,BGS लाइव न्यूज से संजीव झांजी, बेनकाब भ्रष्टाचार से अमरनाथ, ठोस कदम से रवि गुप्ता,आर भारत से मोहम्मद इरफान, अजय राणा, कमलेश, रोशन श्री न्यूज़ 24 से आदित्य न्यूज़ से सर्वेश मिश्रा आदि तमाम पत्रकार रहे मौजूद ।

UPN TV मनोज प्रजापति

0 Response to "सम्पूर्णानगर नवागत थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही पत्रकारो संग की बैठक जाना क्षेत्र का हाल कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्यवाही"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article