-->
सड़क न बनने पर लोगों में आक्रोश।

सड़क न बनने पर लोगों में आक्रोश।

 



लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी मिट्टी के सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश।

एन एच सात सौ सताइस से नंदनगढ़ जाने वाली छवर का पक्कीकरण नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस छवर पर नहीं पड़ा है जिससे आज भी लगभग दो किलोमीटर सड़क मिट्टी का ही है‌जो बरसात के दिनों में प्रायः आवागमन बंद रहता है।

इस सड़क के निर्माण हो जाने से नगर पंचायत लौरिया में जाम की समस्या का निजात हो जायेगा।

एन एच सात सौ सताइस मुख्य सड़क से नंदन गढ़ सड़क में मिलने वाली छवर आज तक पक्की सड़क में तब्दील नहीं हो सकी है।

ग्रामीण राजेश महतो मखन महतो ललन मदन मोतीलाल मनु दशरथ डोमा साह देव महतो गनी मियां कमरल होदा आदि ने बताया की आजादी के इतने दिनों के बाद भी इस सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से यह सड़क आज भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया है। वहीं गांव की छवर वाली सड़क को पक्कीकरण करने की मांग उठने लगी है।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी सहित सड़क निर्माण विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने इस छवर सडक को मुख्य सड़क से जोड़ने व पक्कीकरण करने की मांग की है।

0 Response to "सड़क न बनने पर लोगों में आक्रोश।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article