मठिया पंचायत के सिकटा मंगुराहा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
घटना शुक्रवार के दोपहर का बताया गया।
आग लगने की सुचना पर लौरिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने से घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज एवं नगद राशि एवं गहने जल कर राख हो गया।
वहीं घटना स्थल पर पंचायत समिति सदस्य मनोज राम ने बताया की आग से एक दर्जन बकरी भी झुलसकर मर गए और आग से उमेश पटेल दुखी पटेल एवं चोकट पटेल का घर जल कर राख हो गया है।
वहीं घटना स्थल पर समाजसेवी डॉक्टर देवीलाल यादव ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा सरकार से हर संभव सहयोग दिलाने में सहयोग करने की बात कही।
वहीं बता दें कि चोकट पटेल की पांच लडकियाँ हैं पांचो की शादी हो चुकी है उसमे से तीन यही थी उनके लाखो रुपये के गहने और नकदी जल गये हैं।
वहीं प्रखंड के अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने घटनास्थल का जायजा लिया और सहयोग करने को कहा।


0 Response to "मठिया पंचायत के सिकटा मंगुराहा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया।"
एक टिप्पणी भेजें