-->
एक एक लोग का यहीं नारा है,  मतदान हम सभी का अधिकार है।

एक एक लोग का यहीं नारा है, मतदान हम सभी का अधिकार है।

 



लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 के नंदनगढ़ चौक और वार्ड 2 के महादलित बस्ती में बृहस्पतिवार को विकास मित्रों के माध्यम से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाला गया। 

प्रभात फेरी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 के नंदनगढ़ चौक से वार्ड 2 के महादलित बस्ती के प्राथमिक विद्यालय तक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को विशेषकर महादलित समुदाय के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि एक एक वोट का महत्व है। अपना वोट जरूर डालें। यह लोकतंत्र का आधार है। इस दौरान नारा लगाया गया कि लोकतंत्र हो तभी महान जब करें हम मतदान; जागो जागो हे मतदाता, आप भारत के भाग्य विधाता; मेरा वोट मेरा भविष्य; युवा शक्ति का है काम,शिक्षा,सेवा और मतदान।

प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों के हाथों में चुनाव स्लोगन संबंधी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी में विकास मित्र दीपक महतो संतोष राम सुशीला कुमारी राजेंद्र राम मंजू कुमारी रेणु देवी उषा देवी संध्या कुमारी श्याम सुंदर राम किरण देवी सहित अन्य शामिल थे।

0 Response to "एक एक लोग का यहीं नारा है, मतदान हम सभी का अधिकार है।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article